Patna

सेक्स रैकेट का धंधा..महिला संचालिका गिरफ्तार:बिहार पुलिस ने 10 नाबालिग को पकड़ा

पटना।पूर्णिया के रेड लाइट एरिया में पुलिस की ओर से छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 10 नाबालिग बच्चियों को रेस्क्यू किया गया। वहीं, महिला धंधेबाज आसमां खातून और 3 कस्टमर को भी गिरफ्तार किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचपन बचाओ आंदोलन की टीम अब्दुल्ला नगर रेड लाइट एरिया पहुंची और महिला धंधेबाज के मकान में छापेमारी की। देह व्यापर का धंधा मकान के बेसमेंट में संचालित किया जा रहा था।सदर SDPO पुष्कर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला संचालिका से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि नाबालिग बच्चियों को 2 से 5 लाख रुपए में खरीद कर लाए थे। फिलहाल, बच्चियों की काउंसेलिंग किया जा रहा है। इसके बाद परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

 

नेपाल और बंगाल से खरीदी गई थी बच्चियां

 

बचपन बचाओ आंदोलन के केंद्रीय निर्देशक मनीष शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस प्रशासन की मदद से छापेमारी की गई। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा और बंगाल के साथ साथ नेपाल की नाबालिग को रेड लाइट एरिया में बेचा गयासदर SDPO पुष्कर कुमार ने बतया कि नाबालिग बच्चियों को महिला थाने में रखा गया है। धंधेबाज और कस्टमर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!