Samastipur

समस्तीपुर;प्रेमप्रसंग मे युवक की हत्या,बहन के ससुराल गया युवक…पेड़ से लटका मिला शव

समस्तीपुर जिले के लड़झाघाट थाने के सलहाबुजुर्ग गांव में बहन के ससुराल आये एक युवक का शीशम के पेड़ से लटकता हुआ शव मिला है। शव गमछा के सहारे पेड़ से लटक रहा था। वही, परिजनों ने हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जताई है।वही, गुरुवार सुबह शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक युवक की पहचान बिथान थाने के उजान गांव के अमरदेव मुखिया का बेटा मनीष कुमार 20 वर्ष के रूप में की गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। इस मामले में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में मृतक युवक का मामा रामसागर मुखिया ने बताया कि उनका भांजा 11 मार्च अपने बहनोई के साथ बहन का ससुराल सलहाबुजर्ग गांव गया था। जहां से 12 मार्च को वह जीजा के साथ एक बारात में शामिल होने के लिए गया था। फिर वह 13 मार्च को लौटा था। इसी दौरान गुरुवार सुबह लोगों को सूचना मिली कि मनीष का शव सलहा बुजुर्ग गांव के एक बगीचा में शीशम के पेड़ से लटक रहा है। जिसके बाद परिवार के लोग पहुंचे। तब तक शव को लोगों ने नीचे उतार लिया था।

 

मृतक के मामा का आरोप है कि उसके भांजा के हत्या किए जाने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया था। हालांकि, हत्या किसने और किस कारण से की है इसके बारे में वह कुछ नहीं बताए।

 

15 दिन पहले प्रदेश से लौटा था युवक

 

परिवार के लोगों ने बताया कि मनीष पंजाब में रहता था। 15 दिन पहले ही वह प्रदेश से लौटा था। तब से वह घर पर ही थी। 11 मार्च को बहन का ससुराल सलहा बुजुर्ग गया था।लड़झाघाट थानाध्यक्ष अनिल रजक ने बताया कि पहली नजर में मामला आत्म हत्या का लग रहा है। शव युवक के ही गमछा के सहारे लटक रहा था। शरीर पर कहीं कोई जख्मी नहीं था। हालांकि, अभी परिवार के लोगों ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया जाएगा। वैसे घटना के पीछे प्रेमप्रसंग की भी बात सामने आ रही है। सभी बिन्दुओं पर जांच की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!