Samastipur

समस्तीपुर; घरेलू विवाद में पत्नी की पीटकर हत्या पति गिरफ्तार, बेटे के बयान पर केस

समस्तीपुर।बिथान.थाना क्षेत्र के जगमोहरा पंचायत के बेजोड़ शराकत गांव में गुरुवार की रात पति ने अपने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का कारण पारिवारिक रंजिश बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस ने पति को भागने के कर्म में गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पति ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। हालांकि पति ने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। मृतका बेजोड़ शराकत गांव वार्ड संख्या 6 की राज नारायण सिंह की 40 वर्षीय पत्नी सुनीता सिंह है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोस में शादी समारोह था। मृतका का पुत्र अश्विनी आनंद सहित पड़ोस के लोग शादी समारोह में शामिल थे। शुक्रवार की सुबह जब पुत्र घर में सो रही अपनी माता को जगाने गया तो उसे मृत पाया। मृतका के शव में सिर पर गहरे जख्म के निशान मिले हैं। जिसके बाद इसकी सूचना स्थानीय थाना की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस गिरफ्त में आरोपी पति।

 

घर से हो गया था फरार, पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पुत्र से पूछताछ की। पूछताछ के क्रम में पुत्र ने अपनी माता की हत्या का आरोप अपने पिता राज नारायण सिंह पर लगाया। इस संबंध में उसने पुलिस को एक लिखित आवेदन भी दिया। जिसमें उसने अपने पिता पर हत्या का आरोप लगाया है। आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन करने लगी। इस दौरान मृतका का पति घर से गायब मिला। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी पति भागने के लिए बस पकड़ने सखवा बस स्टैंड पर है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उसे बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

 

^पूछताछ के क्रम में आरोपी पति ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। शव को पोस्टमार्टम में भेजकर आरोपी पति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अन्य बिंदुओं पर पुलिस छानबीन कर रही है। – जवाहरलाल राम, थानाध्यक्ष, बिथान

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!