Samastipur

समस्तीपुर;कुशो चौक के समीप स्नैचर ने महिला का मंगलसूत्र उड़ाया

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर| थाना क्षेत्र के कुशो चौक के समीप टोटो से अपने संबधी के यहां आ रही एक महिला से स्नैचर ने बुधवार की दोपहर गले से मंगलसूत्र गायब कर दिया। मंगलसूत्र की कीमत करीब 20 हजार रुपए मूल्य की बताई जा रही है। इस संबंध में महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार मोरवा के बाजिदपुर करनैल निवासी लक्ष्मी देवी घटना के समय अपने घर से मदुदाबाद स्थित अपने संबधी के यहां भाड़े के टोटो से आ रही थी। इसी दौरान कुशो चौक के समीप स्नैचर ने गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया। बाइक पर सवार दो स्नैचर ने घटना को अंजाम दिया। इस संबंध में महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!