Samastipur

समस्तीपुर;लूट की साजिश रच रहे दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

समस्तीपुर जिले की कल्याणपुर पुलिस ने लूट की साजिश रच रहे बदमाशों में से दो बदमाश को गोपालपुर बांध के पास से गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से 2 देसी पिस्तौल के अलावा तीन जिंदा गोली बरामद की गई है। बदमाश की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र गोपालपुर निवासी बैजनाथ महतो के पुत्र राजेश कुमार और इसी थाने के अकबरपुर गांव के मोहन दास का पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई है। हालांकि इस दौरान तीन बदमाश भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पांच अपराधी एक जगह इकट्ठे थे

 

एएसपी संजय पांडे ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर बांध महादेव मंदिर के पास 5 बदमाश जमे हैं। वह किसी राहगीर को लूट सकते हैं। पुलिस ने छापेमारी की तो बदमाश भागने लगे। दो को पुलिस ने पकड़ लिया जबकि तीन भाग निकले। बदमाशों की जब तलाशी ली गई तो उसके पास से दो देसी पिस्तौल के अलावा तीन गोली भी बरामद की गई है। एएसपी संजय पांडे ने बताया कि सभी बदमाश राहगीरों को लूटने की साजिश रच रहे थे।

 

फरार बदमाशों की जानकारी ली जा रही

 

एएसपी संजय पांडे ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बदमाशों ने फरार बदमाशों की जानकारी दी है। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार दोनों बदमाश को जेल भेजा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!