Samastipur

समस्तीपुर;होटल कर्मी की संदिग्ध हालत में मौत:संचालक पर घर में शव रखने का आरोप

समस्तीपुर शहर के स्टेशन चौराहा के एक कर्मी की संदिग्ध स्थिति में रविवार को मौत हो गई। कर्मी का शव उसके घर के दरबाजे पर मिला है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाने के रामपुर केशोपट्‌टी गांव के सुरेंद्र सहनी के रूप में की गई है। परिवार के लोगों का आरोप है कि होटल में मौत के बाद संचालक मृतक का शव घर पर रख गए। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को जब्त कर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया गया है कि कर्मी की मौत करंट लगने से हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक का भतीजा सुरेश कुमार सहनी ने बताया कि उसके चाचा सुरेंद्र सहनी शहर के स्टेशन चौक के एक होटल में कई वर्षों ने कारीगर के रूप में काम करते थे। बताया गया है कि शनिवार देर शाम घर पर सिर्फ महिलाएं थी। उसके चाचा का शव होटल के संचालक घर पर लाकर छोड़ दिया। देर रात जब यह काम कर लौटे तो महिलाओं ने जानकारी दी कि होटल वाले शव को रख गए थे। उन्होंने बताया कि सुबह होटल संचालक को सूचना दी गई। दोपहर तक आने की बात कही थी। लेकिन उसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। जिसके बाद परिवार के लोगों द्वारा मामले की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराने के लिए रविवार शाम सदर अस्पताल लाया। आरोप है कि जब गांव मुखिया द्वारा होटल संचालक से बातचीत की गई तो उसने कई तरह से धमकी दी।

 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर पिंकी प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद पुलिस टीम को भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार के लोग होटल में मौत के बाद शव घर पहुंचाने की बात कर रहे हैं। पुरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। अभी परिवार के लोगो ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!