Samastipur

समस्तीपुर;ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या का आरोप: चार साल पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाने के जितवारपुर गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता की गले में फंदा लगा कर हत्या कर दी गई। विवाहिता की पहचान रौशन कुमार की पत्नी काजल कुमारी (24) वर्ष के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। विवाहिता की शादी महज चार साल पूर्व हुई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

लगातार दहेज की मांग कर रहे थे ससुरालवाले

 

घटना के संबंध में मृतक विवाहिता के पिता अंगारघाट थाने के चैता सगमा निवासी शिवजी राय ने बताया कि वह अपने पुत्री की शादी चार साल पूर्व मुफस्सिल थाने के रौशन कुमार के साथ दानदहेज देकर की थी। कुछ दिनों तक तो सब ठीक ठाक रहा। लेकिन इस दौरान उनकी पुत्री को ससुराल वाले तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगे। इस दौरान उनकी पुत्री को दो संतान ने भी जन्म लिया। इसी बीच शुक्रवार सुबह उन्हें गांव के लोगों के द्वारा सूचना दी गई कि उनकी पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या कर दी है। सूचना पर वह अपने गांव के अन्य लोगों के साथ पहुंचे तो उनकी पुत्री का शव कमरे में पड़ा हुआ था। उसके गले पर निशान भी था। उन्होंने आशंका व्यक्त किया है कि उनके दामाद के अलावा अन्य लोगो ने उनकी पुत्री की हत्या कर दी। और मामला आत्म हत्या लगे इसके लिए शव को फंदे से लटका दिया। उन्होंन बताया कि बेटी के ससुराल वाले लगातार दहेज में और राशि की मांग कर रहे थे। बेटी के द्वारा उन्हें फोन पर जानकारी दी जा रही थी।

 

क्या बोले थानाध्यक्ष

 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। ताकि मौत के कारणों का खुलासा हो सके। इस मामले में अभी पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन नहीं दिया गया है आवेदन मिलने पर इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!