Samastipur

समस्तीपुर;बाइक के लिए विवाहिता को लटका कर मार डाला, लाश जलाने की कोशिश,चिता से निकाला बेटी का शव

समस्तीपुर में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने नव विवाहिता की फंदे से लटका कर हत्या कर दी। इसके बाद विवाहिता के शव को घर से 5 सौ मीटर की दूरी पर जलाने लगे। इसी बीच उसके मायके वाले आ गए और मां-भाई और ग्रामीणों ने मिलकर जलती चिता की आग बुझाई। तब तक लाश का 70 फीसदी हिस्सा जल चुका था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने अधजली लाश बरामद की है। घटना के बाद से ही ससुराल वाले घर में ताला लगाकर फरार हैं। विवाहित की पहचान गांव के पप्पू यादव की पत्नी बुच्ची देवी (20) के रूप में की गई है। घटना रविवार अहले सुबह हसनपुर थाने के कोकनी गांव की है।

 

शादी के समय 2 लाख रुपए दिए थे

 

मृतका की मां किरण देवी ने बताया कि 9 महीने पहले उसकी बेटी की शादी कोकनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव के बेटे पप्पू यादव (24) के साथ हुई थी। दहेज में 2 लाख रुपए के साथ-साथ कुछ सामान भी दिए थे, लेकिन दामाद और ससुराल वाले बाइक की मांग कर रहे थे।बाइक नहीं मिलने पर पति और ससुराल वाले बेटी को काफी प्रताड़ित करते थे। ग्रामीणों से रात करीब 2 बजे सूचना मिली कि बेटी की हत्या कर दी गई है और उसकी लाश जलाई जा रही। जिसके बाद सुबह करीब 3 बजे हम लोग मौके पर गए।

 

मृतका के मां के मुताबिक, बेटी की हत्या की सूचना पर मायके वाले ससुराल पहुंचे। घर पर कोई नहीं था। कुछ दूरी पर देखा आग लगी है। वहां जाकर देखा कि तो बेटी का शव जल रहा था। जिसके बाद मायके वालों ने आग बुझाई। मायके वालों के आने के बाद ससुराल वाले फरार हो गए।हसनपुर थानाध्यक्ष निशा भारती ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को दी गई है। दहेज के लिए हत्या की बात सामने आई है। अधजली लाश बरामद की गई है। परिवार के लोगों ने अभी आवेदन नहीं दिया है। आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी घर में ताला लगाकर फरार है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!