Samastipur

“समस्तीपुर के रिषभ एवं सक्षम बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन के युगल वर्ग में नये राज्य चैंपियन बने,दिया बधाई

समस्तीपुर के रिषभ राज एवं सक्षम वत्स बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन के युगल वर्ग में नये राज्य चैंपियन बने हैं। उक्त जानकारी समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने दी है। सचिव ने बताया कि रिषभ राज एवं सक्षम वत्स ने आरा में दिनांक 16 से 20 मार्च तक आयोजित बिहार राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में यह उपलब्धि हासिल की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

फाइनल में समस्तीपुर की युगल जोड़ी ने जहानाबाद के रूपेश राज एवं प्रियांशु सिन्हा की जोड़ी को सीधे सेटों में 21-18 एवं 22-20 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया है।

रिषभ राज एवं सक्षम वत्स के राज्य जूनियर युगल चैंपियन बनने पर समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, उपाध्यक्ष केके चांदना, एके लाल, मुकेश कुमार, ललन यादव, संजीत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नवीन कुमार, संयुक्त सचिव निलेश कुमार, डॉ. एके आदित्य, डॉ. हेमंत कुमार, अमित कुमार, रोहित कुमार, हिमांशु चांदना, रौशन अग्रवाल, अंकुश अग्रवाल सहित कई खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!