New To India

मनारा चोपड़ा की पार्टी में Priyanka Chopra ने पति निक जोनस के लिए किया ऐसा डांस की हो गया वायरल

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने जमकर होली सेलिब्रेशन भी किया। लंबे वक्त बाद एक्ट्रेस ने अपने देश में रंगों का त्योहार मनाया। इस दौरान पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी भी पार्टी में रंग लगाए हुए नजर आईं। वहीं, अब प्रियंका चोपड़ा बहन मनारा चोपड़ा को बर्थडे विश करने पहुंचीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

बिग बॉस 17 की रनर-अप मनारा चोपड़ा ने शुक्रवार को अपना 33वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने परिवार और दोस्तों के लिए मुंबई में एक पार्टी रखी। जहां प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी पहुंचे।

 

 

देसी गर्ल प्रियंका ने लूटी महफिल

प्रियंका चोपड़ा पार्टी में बला की खूबसूरत लगीं। एक्ट्रेस ने मनारा चोपड़ा के साथ कई सारे फोटो भी क्लिक करवाए। इस दौरान दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग भी देखने को मिली, लेकिन पार्टी में लाइमलाइट तो निक जोनस बन गए, जब प्रियंका चोपड़ा ने उनके लिए डांस किया।

 

निक के लिए प्रियंका ने किया डांस

मनारा चोपड़ा के बर्थडे बैश से प्रियंका चोपड़ा का डांस वीडियो खूब वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा, मनारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली हांडा साथ में पोज कर रही थीं, तभी पैपराजी निक जोनस का नाम लेने लगे और उन्हें भी फ्रेम में शामिल करने की रिक्वेस्ट करने लगे। दूर खड़े निक जैसे ही आगे बढ़े, प्रियंका चोपड़ा उनके स्वागत में हाथ हिलाते हुए डांस करने लगी।

 

 

फैंस ने किया मजेदार कमेंट

दरअसल, बहन के बर्थडे पर प्रियंका चोपड़ा फुल मस्ती के मूड में थी। ऐसे में मीडिया के सामने भी वो निक को चिढ़ाने लगी, लेकिन फैंस को उनका ये अंदाज खूब पसंद आ रहा है। प्रियंका के वीडियो पर एक फैन ने मजेदार कमेंट भी किया और कहा, “ऐसे करना चाहिए पति का वेलकम।”मनारा चोपड़ा के बर्थडे से एक वीडियो निक जोनस का भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निक पैपराजी के फेवरेट बनते नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा और मनारा चोपड़ा के फोटो सेशन के बीच पैपराजी निक जोनस को जीजू- जीजू चिल्लाते हुए दिखाई दिए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!