प्रधानमंत्री मोदी आज बेतिया आएंगे;चंपारण के लोगों को 12 हजार करोड़ रुपए की देंगे सौगात
पटना।बेतिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथी बार चंपारण आ रहे हैं। इससे पहले वे एक बार पीएम प्रत्याशी व दो बार पीएम के रूप में चंपारण के विभिन्न जगहों पर चुनावी सभा कर चुके हैं, लेकिन बुधवार को बेतिया में पहली बार सरकारी यात्रा पर आ रहे हैं। यहां वे चंपारणवासियों को 12 हजार करोड़ से अधिक की सौगात देंगे। गवाह बनेगा बेतिया का हवाई अड्डा परिसर, जहां से पीएम योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। वे दोपहर 3.30 बजे सभा को संबोधित करेंगे।
इन योजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास
11300 करोड़ रुपए बेतिया से पटना हाइवे
4000 करोड़ रुपए रेल परियोजना
550 करोड़ रुपए छपरा बहास टर्मिनल
132 करोड़ रुपए मक्का इथनाॅल प्लांट
850 करोड़ रुपए पिपराकोठी-रक्सौल हाइवे
120 करोड़ रुपए छपवा से बेतिया
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
