Samastipur

चेन के लिए गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप:मायके वालों ने कहा- तेल छिड़ककर आग लगाया

Samastipur;बेगूसराय में दहेज में सोने की चेन के लिए पति पर गर्भवती पत्नी को जिंदा जलाने का आरोप है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव के वार्ड संख्या-7 की है। झुलसी महिला की पहचान दीपक कुमार यादव की पत्नी ट्विंकल कुमारी (23) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मायके वालों का कहना है कि 3 साल पहले बाइक सहित दहेज देकर ट्विंकल की शादी दीपक के साथ किया था। दीपक कमाता कुछ नहीं है। बार-बार दहेज की डिमांड करता था। दहेज में सोने की चेन के लिए बराबर प्रेशर बनाया जा रहा था। हम लोगों ने बाद में देने की बात कही थी। इसी बीच आज दोपहर शरीर पर तेल छिड़ककर आग लगाते हुए जान से मारने का प्रयास किया गया। हम लोगों को सूचना भी नहीं दी गई। पड़ोसियों की सूचना पर हमलोग ससुराल पहुंचे और सदर अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। चिकित्सक का कहना है कि स्थिति गंभीर है, इलाज जारी है।

 

क्या बोला आरोपी

 

इस मामले में आरोपी पति दीपक कुमार यादव का कहना है कि हम लोगों ने आग नहीं लगाई है। हम घास लाने खेत गए थे। ट्विंकल दोपहर में 2:00 बजे घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। हम लोग निजी अस्पताल ले गए, जहां भर्ती नहीं किया गया, इसके बाद सदर अस्पताल लाए हैं।

 

फिलहाल मामला सामने आते ही नगर थाने की पुलिस ने महिला का बयान दर्ज किया है। आगे की कार्रवाई के लिए बलिया थाना भेजा जा रहा है। बलिया थानाध्यक्ष ने बताया कि बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!