DalsinghsaraiSamastipur

“दलसिंहसराय के बल्लोचक स्थित पेट्रोल पंप के पास छापेमारी में एक ट्रक विदेशी शराब हुई जब्त, दो गिरफ्तार

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच-28 बल्लोचक स्थित पेट्रोल पंप के पास उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में विदेशी शराब लदा हुआ एक ट्रक जब्त किया है। इस दौरान दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। ट्रक से उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग विदेशी ब्रांड का 1014 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाना के डमिल गांव के जयमल सिंह और विश्वजीत सिंह के रूप में की गई है। इस संबंध में मद्य निषेध एवं उत्पाद अधीक्षक शैलेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि शराब की बड़ी खेप आने की सूचना के बाद उत्पाद विभाग की टीम को छापेमारी के लिए निर्देशित किया गया था।

उत्पाद विभाग की टीम द्वारा छापेमारी कर पेट्रोल पंप के पास से एक ट्रक विदेशी शराब जब्त किया गया है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। उनके विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!