पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा…’, बिहार के छात्र ने कोटा में की खुदकुशी; सुसाइड नोट लिखकर…
पटना।भागलपुर। राजस्थान के कोटा में कोचिंग कर रहे भागलपुर के छात्र अभिषेक कुमार ने खुदकुशी कर ली। छात्र ने पीजी में सल्फास खाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह आठ बजे मिली। कमरे से एक सुसाइडल नोट भी मिला है। जिसमें लिखा है कि पापा मुझसे नहीं होगा, मैं जेईई नहीं कर पाऊंगा।भागलपुर का रहने वाला 16 वर्षीय अभिषेक पिछले एक साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। अभिषेक के पिता प्रदीप मंडल पश्चिम बंगाल में बिजेनस करते हैं। परिवार को हादसे की जानकारी दे दी गई है। अभिषेक दो भाइयों में बड़ा था।
एक महीने से पीजी में रह रहा था छात्र
कमरे से बदबू आने पर चला पता चला कि वह एक महीने से विज्ञान नगर इलाके में स्थित पीजी में रह रहा था। इससे पहले किसी अन्य पीजी में रहता था। पीजी संचालक ने बताया कि आज सुबह आठ-नौ बजे के बीच उसके कमरे से बदबू आई। शक होने पर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आकर कमरा तोड़ा तो स्टूडेंट अचेत पड़ा था। एक दिन पहले शाम पांच बजे आखिरी बार दिखा था।
पीजी संचालक ने बताया कि अभिषेक को आखिरी बार गुरुवार शाम पांच बजे देखा गया था। पीजी में एक महीने पहले ही शिफ्ट हुआ था। इस एक महीने में उसके परिवार से कोई नहीं आया। कुछ दिन पहले अभिषेक से उसकी पढ़ाई को लेकर बात की थी। तब उसने पढ़ाई अच्छी चलने की बात बताई थी।डीएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि छात्र ने जहर खाया था। मौके पर एफएसल टीम को बुलाकर स्वजनों को सूचना दी है। कमरे में एक पीले कागज में लिखा सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा है कि-”पापा हमसे जेईई नहीं हो पाएगा, मुझमें आपसे बोलने की हिम्मत नहीं है, आई क्विट”। कोचिंग में दो पेपर नहीं दिए।
डीएसपी ने बताया कि कोचिंग से पता चला है कि अभिषेक दो पेपर में एब्सेंट था। उसने पेपर नहीं दिया था। स्टूडेंट के पिता प्रदीप मंडल के आने पर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।”
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
