New To India

अब फ्लिपकार्ट से भी पैसे ट्रांसफर कर सकेंगे,फ्लिपकार्ट पर पहले ऑर्डर पर ₹25 डिस्काउंट

Business;नई दिल्ली.ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट ने अपनी यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI सर्विस शुरू कर दी है। यूजर्स इसके जरिए QR कोड की मदद से पेमेंट कर सकेंगे, बिजली का बिल भर सकेंगे और मोबाइल रिचार्ज जैसी डिजिटल सर्विसेज का इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी ने इसके जरिए पहले ऑर्डर पर ₹25 डिस्काउंट भी दे रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कंपनी ने इसके लिए एक्सिस बैंक से पार्टनरशिप की है। इस बात की जानकारी कंपनी के चीफ कॉर्पोरेट अफेयर ऑफिसर रजनीश कुमार ने दी है। रजनीश के मुताबिक, कंपनी का अपना UPI उसके 50 करोड़ रजिस्टर्ड ग्राहक और 14 लाख सेलर्स को सीधा लाभ पहुंचाएगा।

 

 

ऐसे एक्टिवेट होगा फ्लिपकार्ट UPI

 

सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में फ्लिपकार्ट ऐप ओपन करें।

इसके बाद ‘स्कैन एंड पे’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

यहां आप ‘माय UPI’ ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

इसके बाद अपने बैंक का नाम सिलेक्ट करें।

अब अपनी बैंक डिटेल्स डालें।

अब आपके डिटेल्स का SMS वेरिफिकेशन होगा।

इसके बाद आपका फ्लिपकार्ट UPI एक्टिवेट हो जाएगा।

रुपे क्रेडिट कार्ड भी हो सकता है लिंक

इसके साथ ही इससे दूसरे थर्ड पार्टी UPI ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, गूगल और अमेजन-पे पर से डिपेंडेंसी कम होगी। इसे आप रुपे क्रेडिट कार्ड से भी लिंक कर सकेंगे।

 

हाल ही में, फूड एग्रीगेटर जोमैटो ने भी अपनी UPI सर्विस लॉन्च की थी। इसके अलावा टाटा न्यू, मेक माय ट्रिप और व्हाट्सएप की भी अपनी UPI सर्विसेज हैं।

 

फ्लिपकार्ट ने 2016 में फोनपे खरीदा था

फ्लिपकार्ट ने 2016 में पेमेंट सर्विस प्रोवाइड करने वाली ऐप फोनपे को खरीद लिया था। फ्लिपकार्ट की ओनरशिप में फोनपे भारत का पॉपुलर UPI पेमेंट ऐप बनकर उभरा था। हालांकि, 2022 में दोनों कंपनियां अलग हो गईं थीं।

 

फरवरी में 1,210 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन

फरवरी में 1,210 करोड़ UPI ट्रांजेक्शन हुए, जिनके जरिए 18.30 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की गई। पिछले साल के फरवरी के मुकाबले इसमें 61% की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, जनवरी में UPI के जरिए 1,220 करोड़ ट्रांजेक्शन हुए। इसमें 18.41 लाख करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!