Patna

मनीष कश्यप पर अब इस मामले में दर्ज हुई FIR, कहा- सभी गिले शिकवे भूलकर तेजस्वी से भी हाथ मिलाने को हूँ तैया

Patna.पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर में आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन मामले में बुधवार को यूट्यूबर पत्रकार मनीष कश्यप सहित 10 अज्ञात लोगों पर मंगलवार को दरपा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. इसकी जानकारी डीएसपी धीरेंद्र कुमार ने दी है. डीएसपी श्री कुमार ने बताया कि थानाध्यक्ष उमाशंकर माझी ने छौड़ादानो सीओ ऋषभ सिंह यादव के आवेदन पर शिकायत दर्ज किया है. इसको लेकर अज्ञात लोगों को चिंहित करने और नामजद आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिना अनुमति की थी राजनीतिक सभा

बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अधिसूचना के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गया है. आचार संहिता लागू होने के बाद कोई भी व्यक्ति बिना अनुमति कहीं भी सभा नहीं कर सकता है. मनीष कश्यप ने इस कानून को तोड़ने का काम किया है. उन्होंने बगैर अनुमति के अनुमंडल क्षेत्र के नरकटिया बाजार व बाबा बैकुठनाथ धाम में सभा किया था, जिसके संबंध में वीडियो और फोटो मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

मनीष कश्यप ने सभा में कही थी से बात

मनीष कश्यप को भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन अब इसकी संभावना कम लग रही है. ऐसे में मनीष कश्यप निर्दलीय चुनाव लड़ सकते हैं. हालांकि, चुनावी मैदान में आने के लिए वह सभी गिले शिकवे भूलकर तेजस्वी यादव से भी हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं. मनीष कश्यप ने कहा है कि यदि तेजस्वी यादव आगे से उन्हें गले लगाने के लिए तैयार हैं और बिहार के लिए काम करने के लिए तैयार हैं, तो फिर वह उनके साथ जाने से परहेज नहीं करेंगे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!