Patna

फिर पलटी मारेंगे नीतीश, लिखकर रख लीजिए, उनको हमसे ज्यादा कोई नहीं जानता:PK

पटना:पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार की 2 1 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने औरंगाबाद पहुंचे थे इसी बीच नीतीश कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए मोदी जी से कहा कि “बीच में मैं ही गायब हो गया था, अब आया हूं तो आप के साथ ही रहूंगा.” इस बीच,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

 

बिहार के लोगों को अपने वोट के अधिकार के प्रति लगातार सचेत कर रहे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि अगर लोगों को राजनीति की थोड़ी-बहुत समझ है, तो मैं आपको एक बात साफ़ कर देना चाहता हूं कि ये बिहार में गठबंधन बनाकर फिर से जनता को ठगने का उपाय कर रहे हैं। 2015 में बिहार के लोगों ने इनको वोट किया था 2017 में ये आदमी लोगों को ठग करके भाग गया। आप बिहार के लोग फिर वोट कीजिएगा फिर ये आदमी आपको ठग कर भागेगा, लिखकर रख लीजिए। मैं उनके साथ रहा हूं मुझे उनसे ज्यादा कोई नहीं जानता। जब CAA और NRC आया था और लोगों पर तलवार लटकी थी तो किसने अपना गर्दन बंगाल में जाकर फंसाया? कौन वीर बिहार का बंगाल में लड़ने गया था? लालू यादव गए थे कि तेजस्वी यादव गए थे कि नीतीश कुमार गए थे? कोई नहीं गया था। हम गए थे अपना कंधा लगाने अपनी गर्दन फंसाई थी। आज भाजपा बंगाल में जीत गई होती तो आप लोग अभी लाइन में खड़े होकर फॉर्म भर रहे होते। हमने भाजपा को हराया है। अगर बैलून में हवा हमने भरा है तो निकालेंगे भी हम ही आप लिखकर रख लीजिए। पूरी ताकत भाजपा ने बंगाल में लगा दी पर फिर भी उन्हें नहीं जीतने दिए। आप जिनके साथ 30 साल से हैं आप मुझ पर तीन साल भरोसा कीजिए स्थिति बदल कर रख दूंगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!