Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: लकड़ी बाजार के समीप गड्ढे में ट्रक फंसा,घंटो लगा जाम

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर।विद्यापतिनगर-दलसिंहसराय मुख्य मार्ग के लकड़ी बाजार के समीप गुरुवार को अहले सुबह आलू लदे ट्रक के फंसने के बाद जाम लग गया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गईं। जानकारी के अनुसार बंगाल से आलू लेकर ट्रक जगरनाथ कोल्ड स्टोर ले जाना था,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसको लेकर ट्रक विद्यापतिनगर लकड़ी बाजार के पुरानी रेलवे गुमटी के पास घुमा रहा था। तभी ट्रक का पिछला चक्का गड्ढे में फंस गया जिसकी वजह से ट्रक सड़क के बीचों बीच खड़ी हो गई। जिसके कारण जाम की स्थिति बन गई।ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद लगभग चार बजे फंसे ट्रक को निकालने में कामयाबी मिली। इसके बाद यातायात शुरू हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!