DalsinghsaraiSamastipur

“उजियारपुर से एनडीए फिर नित्यानंद पर लगाएगी दाव, इंडिया गठबंधन से आलोक मेहता की उम्मीवारी तय

उजियारपुर संसदीय क्षेत्र पर शुरू से ही एनडीए का कब्जा रहा है। चुनाव का बिगुल बज चुका है। इस संसदीय क्षेत्र से एनडीए एक बार फिर केंद्रीय गृहराज्य मंत्री नित्यानंद राय को मैदान में उतारने की तैयारी कर चुकी है। जबकि इंडिया गठबंधन से इस बार उजियारपुर के राजद विधायक व पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता का टिकट लगभग तय माना जा रहा है।नित्यानंद और आलोक कुमार मेहता दोनों ही अपने- अपने हिसाब से क्षेत्र में चुनाव को लेकर तैयारी भी कर रहे हैं। दोनों ही नेता इलाके में छोटे-छोटे कार्यक्रम में भी पहुंच रहे हैं। पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता ने तो यहां तक कहा भी है कि अगर दल ने मौका दिया तो चुनाव लड़ेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

चार सौ पार का दावा करने वाले लोग बिहार से महाराष्ट्र तक तोड़फोड़ कर रहे हैं, वह डरे हुए हैं: आलोक कुमार

पूर्व मंत्री ने कहा कि 400 पार का दावा करने वाले लोग बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक तोड़फोड़ कर रहे हैं। यानी वह अंदर डरे हुए हैं। अगामी चुनाव में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखा देंगी। उन्होंने कहा कि देश में परिर्वतन की आगाज बिहार से ही शुरू होती है। आने वाले दिनों में बिहार की जनता यह बता देगी। बिहार समेत अन्य राज्यों में भी जो भ्रम का आवरण फैलाया जा रहा है उसे जनता हटा देंगी। उन्होंने कहा कि अगर दल उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अधिकृत करती है तो वह इसे स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि पूर्व में भी गठबंधन धर्म के कारण उन्होंने सीट छोड़ी थी। अगर दल उन्हें उतारी तो वह चुनाव लड़ेंगे।

एक नजर में उजियारपुर संसदीय क्षेत्र

उजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया, जिसके बाद परिसीमन आयोग भारत की 2002 के परिसीमन आयोग की सिफारिशों के आधार पर संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों का गठन किया गया। उजियारपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में छह विधानसभा (विधान सभा) क्षेत्र शामिल हैं, जिसमें पातेपुर, उजियारपुर, मोरवा, सरायरंजन, मोहिउद्दीननगर, व विभूतिपुर विधानसभा क्षेत्र को शामिल किया गया है।

क्षेत्र के सांसद

2009 अश्वमेध देवी जनता दल (यूनाइटेड) 2014 नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी 2019 नित्यानंद राय भारतीय जनता पार्टी

क्षेत्र में वोटर

इसी तरह उजियारपुर संसदीय क्षेत्र के 18 लाख 893 मतदाता चुनाव में भाग लेंगे। जिनमें 9 लाख 45 हजार 962 पुरूष और 8 लाख 54 हजार 902 महिला शामिल हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!