Patna

कितने पढ़े हैंचिराग पासवान? जानिए क्वालिफिकेशन से लेकर डिग्री तक सबकुछ

पटना।  Chirag Paswan Qualification:बिहार में लोकसभा चुनाव से पहले लोजपा (रामविलास) के मुखिया और सांसद चिराग पासवान लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। चाहे वह हाजीपुर सीट हो या चाचा पशुपति पारस से मतभेद, चिराग पासवान इन दो वजहों से मीडिया में सबसे अधिक सुर्खियां बटोर रहे हैं। पिता राम विलास पासवान की छत्र छाया में राजनीति शुरू करने वाले चिराग पासवान अब हर तरह से सियासी दांव खेलना सीख गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तो आइए इन चुनावी माहौल के बीच आज हम आपलोगों को चिराग पासवान (Chirag Paswan) की क्वालिफिकेशन और उनकी डिग्री के बारे में सबकुछ बताएंगे। हम यह भी बताएंगे कि चिराग पासवान का सियासी सफर कैसा रहा है।

 

कितने पढ़े लिखे हैं चिराग पासवान (Qualification of Chirag Paswan)

चिराग पासवान (Chirag Paswan) वर्तमान में जमुई से सांसद हैं। उन्होंने बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की डिग्री ले रखी है। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने साल 2003 में नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग से 10वीं और 12वीं की शिक्षा हासिल की।चिराग पासवान राजनीति में प्रवेश से पहले बॉलीवुड में किस्मत आजमा चुके हैं। हालांकि, वह इसमें सफल नहीं हो पाए थे। उन्होंने एक मूवि 2011 में आई थी जिसका नाम था मिले न मिले हम (Mile Na Mile Ham), जिसमें कंगना रनौत उनके साथ थीं।

 

चिराग पासवान हाजीपुर सीट से लड़ेंगे चुनाव

बता दें कि चिराग पासवान हाजीपुर सीट से चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। वहीं उनके चाचा ने भी इस सीट सी ही चुनाव लड़ने का एलान किया है। बता दें कि हाजीपुर वह सीट है जहां से चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान ने रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज की थी।

 

चिराग पासवान का सियासी सफर

चिराग पासवान जमुई से लगातार दो बार सांसद रहे हैं। वह 2014 में पहली बार लोकसभा सदस्य के रूप में चुने गए थे। वहीं, दूसरी बार वह 2019 में भी जमुई सीट से लोकसभा सांसद के रूप में चुने गए।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!