Patna

खेलो इंडिया सब जूनियर और जूनियर खो-खो लीग:पश्चिम बंगाल दोनों वर्गों में चैंपियन,बिहार सब जूनियर वर्ग में बना उपविजेता

पटना.भारतीय खो-खो संघ के बैनर तले खो-खो एसोसिएशन ऑफ बिहार की मेजबानी में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेलो इंडिया पूर्व और नार्थ-पूर्व सब जूनियर व जूनियर राष्ट्रीय वीमेंस खो-खो लीग के दोनों वर्गों का खिताब पश्चिम बंगाल ने जीता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पश्चिम बंगाल ने दोनों ग्रुपों में अपने सभी मैच जीते। मेजबान बिहार की टीम सब जूनियर वर्ग में उप विजेता रही। जबकि जूनियर वर्ग में मेजबान टीम बिहार असम के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही।यह पहला मौका है जब किसी राष्ट्रीय खो-खो प्रतियोगिता में बिहार टीम को पदक प्राप्त हुआ है। झारखंड की टीम सब जूनियर वर्ग में तीसरे स्थान पर जबकि जूनियर वर्ग में वह उप विजेता बनी।

 

सब जूनियर वर्ग में बेस्ट अटैकर पश्चिम बंगाल की दिशा रहीं, जबकि बिहार की पुष्पा बेस्ट डिफेंडर बनी। वहीं, जूनियर वर्ग में बेस्ट अटैकर का अवॉर्ड असम की रिंपी हीरा और पश्चिम बंगाल की रिया को बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार मिला।जूनियर वर्ग में बंगाल ने असम को 9-5 से और सब जूनियर वर्ग में बंगाल ने झारखंड को 7-2 से पराजित किया। संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही मेजबान बिहार और असम के खिलाड़ियों ने बढ़िया खेल दिखाया।बिहार की ओर से ललिता, आशा, कविता और शैली जबकि असम की ओर से रिंपी, रेशमी, रुमा और प्रिया ने बढ़िया खेल दिखाया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!