Patna

बिहार के इस जिले मे बनने जा रही 5 किलोमीटर की बाईपास रोड, मुआवजा से किसान होंगे मालामाल

Patna.बक्सर)। Buxar News: स्थानीय नगर को सड़क जाम की समस्या से निजात दिलाने की योजना धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। करीब 5.300 किलोमीटर लंबे बाईपास रोड के निर्माण में करीब 102 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। बाईपास रोड के निर्माण के लिए कार्य एजेंसी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, गया ने किसानों से करीब 39 एकड़ जमीन खरीदने को कमर कस लिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

किसानों से जमीन अधिग्रहण के एवज में दी जाने वाली राशि में प्रारंभिक तौर पर विभागीय मंत्रालय द्वारा 40 करोड़ रुपए की स्वीकृति मिल चुकी है। स्थानीय अंचल क्षेत्र के चार मौजा में यथा डुमरांव, भोजपुर कदीम, बनकट एवं पुरैना मौजा की कुल करीब चार हजार डिसमिल जमीन का अधिग्रहण किए जाने की योजना है।

 

कार्य एजेंसी राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, गया के कार्यपालक अभियंता राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि भोजपुर कदीम एवं डुमरांव मौजा की जमीन अधिग्रहण का मामला सुलझ गया है। बाकी बनकट एवं पुरैना मौजा के करीब 21 किसानों की जमीन के मामले का निष्पादन कराना है।कार्यपालक अभियंता ने बताया कि फ्री कैपिटल दो मौजा बनकट एवं पुरैना की जमीन चकबंदी से जुड़ा हुआ है। आरंभिक तौर पर सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण के एवज में किसानों को भुगतान किए जाने वाली राशि की विभागीय मंत्रालय से स्वीकृति मिल चुकी है।

 

उन्होंने बताया कि बाईपास रोड के निर्माण की कड़ी में एक रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के अलावा कई छोटे-बड़े पुल व पुलिया का भी निर्माण कराना है। उन्होंने बताया कि बाईपास रोड का निर्माण नागरिकों की आबादी से दूर होगा। उन्होंने बताया कि बक्सर शहर में बाईपास रोड बनाए जाने की योजना प्रस्तावित है। बक्सर बाईपास रोड का निर्माण कार्य राष्ट्रीय उच्च पथ, औरंगाबाद पथ प्रमंडल द्वारा कराया जाएगा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!