Patna

किश्तों पर घूस लेने वाला दाराेगा 14 हजार घूस लेते हुआ गिरफ्तार; 40 हजार रुपए की थी डिमांड

पटना।निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत के पैसे लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी दारोगा 14 हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के मुताबिक, नालंदा एससी/एसटी थाना में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अरुण पासवान ने केस को रफादफा करने के एवज में पीड़ित से 40 हजार रुपए की मांग कर रहा था। बार-बार दबाव बनाने के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी से की थी। निगरानी की टीम ने मामले की जांच की तो आरोप को सही पाया।

 

इसके बाद निगरानी की टीम पटना से नालंदा पहुंची और रिश्वतखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी दारोगा रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर 14 हजार रुपए ले रहा था, तभी निगरानी की टीम ने उसे धर दबोचा। आरोपी दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!