Patna

दूसरे फेज में सोहसराय समेत 15 थाना में महिला हेल्प डेस्क शुरू ,24 घंटे पदाधिकारी रहेंगे तैनात  

Patna.बिहार पुलिस सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को पटना से सूबे के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की | दोनों चरण मिलाकर जिला में 43 थाना में अब तक 33 थाना में विधिवत रूप से महिला हेल्प डेस्क काम करने लगा | महिलाओं को  त्वरित न्याय दिलाने के लिए महिला हेल्प डेस्क की शुरुआत की गयी है | यह डेस्क सभी थाना में 24 घंटा काम करेगा | डेस्क की कमान महिला पदाधिकारी के ही जिम्मे होगी |

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, लैंगिक अपराध , मारपीट समेत किसी भी समस्या को लेकर महिलाएं थाना आकर बिना संकोच किए निर्भीक होकर अपनी बात महिला पदाधिकारी के पास रख सकती है | इसी को लेकर डेस्क की शुरुआत की गयी है |

यहां आने पर समस्या की सुनवाई भी त्वरित गति से की जाएगी इसकी व्यवस्था की गयी है | यदि थाना तक आने में किसी तरह की समस्या आ रही हो तो नजदीकी थाना या 112 पर भी कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं | समस्या बताने पर तुंरत कार्रवाई की जाएगी |

 

सोहसराय थाना में हेल्प डेस्क के उद्घाटन के मौके पर थानाध्यक्ष राजमणि , हेल्प डेस्क प्रभारी अंशु माला , मालती कुमारी, प्रिया कुमारी , हीरा कुमारी , शबनम कुमारी , शाबीर , सहाब , राम इकबाल यादव व अन्य मौजूद थे |

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!