Patna

बिहार मे पार्टटाइम जॉब दिलाने के नाम पर चल रहा था पूरा सेक्स रैकेट, चार गिरफ्तार

पटना।गोपालगंज में सेक्स रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान छह लोग आपत्ति जनक स्थिति में पाए गए।पूछताछ के दौरान महिलाओं ने बताया कि पार्ट टाइम जॉब दिलाने के नाम पर लाया गया और इस धंधे में धकेल दिया गया। सेक्स रैकेट नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक आईसक्रीम फैक्ट्री के पास एक घर में चलाया जा रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटनास्थल से कई आपत्तिजनक सामान के साथ 7210 रुपया नगद बरामद हुआ। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया है। सेक्स रैकेट का संचालक सेक्स रैकेट का संचालन पति और पत्नी मिल कर करते थे। भूली मियां ने पूछताछ में बताया कि उसके कई लोगों से संबंध है।जिसको वो लड़की सप्लाई करता है। सेक्स रैकेट के खुलासे के बाद इलाके के लोग हैरान हो गये।वहीं, पुलिस सभी से पूछताछ कर रहीं है। इसके साथ ही पूरे नेटवर्क को खंगाल रहीं है। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई अधिकतर लड़कियां शहर में काम की तलाश में आई थी।

 

इस रैकेट खुलासे के बाद यह जानकारी मिली है कि ग्राहकों के साथ व्हाट्सएप के जरिए डील होती थी। व्हाट्सएप पर उन्हें लड़कियों की तस्वीर भेजी जाती थी। उनके पसंद के अनुसार उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराई जाती थी। उसी हिसाब से रेट भी तय होता था।

 

वहीं, जिनकी डिमांड ज्यादा होती थी, उनके रेट भी अधिक होते थे।इसके साथ ही एक युवती ने पूछताछ में यह खुलासा किया है कि वे लोग शहर के कई से भी मिल चुकी हैं। उनके बारे में भी जानकारी इकट्ठा की जा रही है। अब पूछताछ के बाद ही इस मामले में नए खुलासे होंगे। नारायणी टीम ने किया रेकी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली की नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक आईसक्रीम फैक्ट्री के पास एक घर में देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। सूचना के बाद नगर थाना को भेजा गया।जहां पुष्टि होने के बाद छापेमारी की गई जहां से सभी को गिरफ्तार किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!