Patna

नौकरी नहीं लगी तो भागी पत्नी:अपहरण के आरोप में पति दो साल से जेल में,पड़ाेसी ने जबरन बेटे से की शादी

पटना।भागलपुर के बुद्धूचक थाना क्षेत्र के भोला टोला निवासी विकलांग विकास कुमार को प्रेम प्रसंग में धोखा मिला है। विकास अपने पड़ोस के एक युवती से प्यार करता था। वर्ष 2020 में विकास की नौकरी लगने वाली थी, जिसके बाद युवती के परिजनों ने जबरदस्ती विकास से शादी करवा दिया। मेरिट लिस्ट में विकास का नाम नहीं आया। तब युवती ने विकास को धोखा दे दिया। युवती के परिजनों ने विकास पर अपहरण का आरोप लगाया मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर विकास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दो साल से जेल में बंद है विकास

 

विकास बीते दो साल से जेल में बंद है। विकास के माता-पिता अब न्याय की गुहार लगाने के लिए अधिकारियों की दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। विकास के पिता ने बताया कि मेरा बेटा विकलांग है। वह सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा थी। नौकरी की सारी प्रक्रिया पूरी हो गई। इसके बाद पड़ोसी के युवती शिवानी ने उससे शादी का दवाब बनाया। शादी करने से जब विकास ने मना किया तो शिवानी के परिजनों ने विकास को जबरदस्ती दूसरे जिले में ले जाकर शिवानी के साथ शादी करवा दी। इसी बीच विकास का मेरिट लिस्ट में नाम नहीं आया। इसके बाद शिवानी ने उसे छोड़ दिया और लड़की के परिजनों ने विकास के खिलाफ अपहरण का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करवा दिया।

 

विकास के परिजन अब अधिकारियों के दफ्तर का चक्कर लगा रहे हैं। गुरुवार को माता-पिता जिला अधिकारी से गुहार लगाने के लिए पहुंचे, जहां पर उन्होंने DM को आपबीती सुनाई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!