Samastipur

Holi tips: होली में इन रंगों से करें तौबा,त्वचा को हो सकता है भारी नुकसान; रखें ध्यान

समस्तीपुर। Holi tips: होली को लेकर बाजार में रंग और गुलाल लोगों को आकर्षित कर रहे है। इनमें से अधिकतर केमिकल रंग है। इन रंगों का प्रयोग आंख, कान और त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए रंग खेलते समय पूरा ख्याल रखना जरूरी है। रंग की वजह से त्वचा में एलर्जी, आंख में इंफेक्शन और कान के पर्दे में चोट से बचने की जरूरत है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डॉ. सैयद मेराज इमाम ने बताया कि होली में रंग का प्रयोग करना ही है, तो इसके लिए हर्बल रंग बहुत कम मात्रा में इस्तेमाल करें। रंग के कान, नाक और गले में पहुंचने पर जलन, खुजली और इंफेक्शन की संभावना बढ़ जाती है। रंग अगर शरीर के किसी भी सेंसेटिव पार्ट में चला जाए तो काफी नुकसानदेह होता है।डॉ. सैयद मेराज इमाम ने बताया कि नाक में सूखे रंगों का जाना तो शरीर के लिए सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। नाक के जरिए रंग गले और फिर छाती तक पहुंच जाता है। इससे अस्थमा जैसी गंभीर बीमारी भी हो सकती है। साथ ही तेज खांसी के साथ एलर्जी होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

 

ऐसे बरतें सावधानी

होली के रंग यदि नाक में चले जाएं तो तेज खांसी आ सकती है। इसलिए जितना हो सके बहुत आराम से सूखे रंग लगाएं ताकि एकदम से रंग नाक में न जाएं।

कई बार नाक में बहुत सारा रंग चला जाता है और सांस लेने में परेशानी होती है। यदि नाक में रंग जाने का एहसास हो रहा है तो तुरंत उसे साफ कर लें।

नाक, कान में रंग जा रहा है तो धीरे-धीरे हाथों से पानी से धो लें।

यदि गले में रंग गया है, तो गर्म पानी से भाप लें।

यदि एलर्जी और खांसी वाली समस्या पहले से है, तो रंग से बचने की जरूरत है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!