Samastipur

“रेलवे स्टेशन पर लगी आग,समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 पर आग लगने से मची अफरा-तफरी

समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर कूलर के वायर में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही प्लेटफार्म पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि आरपीएफ एवं रेलवे के सफाई कर्मियों के प्रयास से आग पर तत्काल कंट्रोल कर लिया गया। अन्यथा किसी बड़े घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म संख्या एक पर वाटर वेंडिंग मशीन का कूलर लगा हुआ है। जिसमें सोमवार को अचानक आग लग गई। घटना लगभग 12 बजे दिन की बतायी गयी है। आग लगते ही तेल लपटें भी तेज निकलने लगी। जिस को लेकर वहां आसपास बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गई और सभी यात्री सुरक्षित स्थान की ओर निकल गए।

 

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। लेकिन यह हादसा अगर रात के समय होती तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। विदित हो कि एक नंबर प्लेटफार्म पर आए दिन शॉर्ट सर्किट के कारण ऐसी घटनाएं हो रही है। फिलहाल इलेक्ट्रिक विभाग वायर को दुरुस्त कर इलेक्ट्रिक चालू करने में के प्रयास में जुटी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!