Patna

ससुराल से घर लौटने के दौरान ट्रेन से गिरकर पटना के युवक की मौत:ICICI बैंक में था कार्यरत

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना।वैशाली के गरौल थाना क्षेत्र के 30 नंबर ढाला पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। मृतक युवक की पहचान पटना जिले के दानापुर के रहने वाले नंदन कुमार के रूप में हुई है।

 

मिली जानकारी के अनुसार नंदन अपने ससुराल दरभंगा से ट्रेन से अपने घर दानापुर लौट रहा था, तभी वह ट्रेन से गिर गया और उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक पटना में आईसीआईसीआई बैंक में कार्यरत था। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

 

जांच में जुटी पुलिस

 

गोरौल थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 30 नंबर रेलवे ढाला के पास ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!