DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय; महनैया चौर में मिला अज्ञात युवक का शव, गर्दन पर धारदार हथियार से कटने से जख्म,हत्या की आशंका

दलसिंहसराय :दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसढ़िया – महनैया चौर बुधवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति की शव मिलने से क्षेत्र में सन सनी फैल गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

देखते ही देखते वहा ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई। शव मिलने की सूचना पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गए । बताया जाता है महनैया गांव के एक ग्रामीण शौच के लिया गया तो खेत में शव को देखकर लोगो को सूचना दिया। अज्ञात की शव के चेहरे पर जख्म के निशान के अलावे गर्दन पर धार दार हथियार से कटने से हुई जख्म के कई निशान था ।

35 वर्ष के आसपास उसकी उम्र बताई जा रही है । वह हरा – पीला रंग का टीशर्ट के साथ लूंगी के ट्रोजर पहन रखा था । मौके पर मौजूद लोगो ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया की शव को देखने से लगता की कही दूसरी जगह हत्या करने के बाद साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को यहां लाकर फेक दिया है । थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए समस्तीपुर भेजा गया । शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है । पहचान होने के बाद ही सब कुछ स्पष्ट हो सकेगा की पूरा क्या मामला है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!