Dalsinghsarai

दलसिंहसराय: Top Ten 25 हजार का इनामी बदमाश महाराष्ट्र से गिरफ्तार, कई लूट की घटना को दे चुका है आजम

दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के घटहो थाना सहित जिले के विभिन्न थानों में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चूका,जिला का टॉप टेन 25 हजार का इनामी बदमाश को घटहो थाना और हलई थाना की पुलिस ने सयुक्त छापेमारी करते बदमाश को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है!

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न थानों में लूट की घटना को कारित करने वाला जिला का टॉप टेन 25 हजार इनामी बदमाश घटहो थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी प्रेमनाथ सहनी के पुत्र राज तिलक को गिरफ्तार किया गया है.बदमाश को घटहो थाना और हलई थाना के पुअनी धर्मेंद्र कुमार,अभिजीत कुमार सतीश,सिपाही कुंदन कुमार,चौकीदार अर्जुन कुमार ने सयुक्त रूप से महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिला के कर्नाटका बॉर्डर के पास स्थित श्री आर्थव इंडस्ट्रीज सिंगोली के पास से गिरफ्तार किया!

 

 

 

गिरफ्तार बदमाश पर सरायरंजन थाना ( घटहो) में कांड संख्या 215/23 , उजियारपुर थाना कांड संख्या 139/23, तथा हलई थाना कांड संख्या 394/23 दर्ज है. जो योजना बनाकर लूट की घटना को अंजाम देने तथा डकैती को लेकर दर्ज है.आवश्यक कार्रवाई करते हुए न्यायलय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दी गई है.मौके पर घटहो थानाध्यक्ष मंजुला मिश्रा,दारोगा धमेंद्र कुमार,रीडर दीपांशु कुमार सिंह,रौशनी कुमारी मौजूद थे!

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!