Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;शराब बेचने से मना किया तो सहोदर भाइयों को पीटा: अस्पताल मे भर्ती

Dalsinghsarai। उजियारपुर थाने के पोस्ट ऑफिस रोड में दारु बेचने से मना करने पर गांव के कुछ लोगों ने सहोदर भाइयों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी आंनद कुमार चौधरी व उनके भाई संतोष चौधरी को ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में पीड़ित आनंद कुमार चौधरी ने बताया कि मंगलवार शाम वह अपने घर से निकल रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिवम कुमार चौधरी, दीपक, राजेंद्र आदि अचानक इसे रोक कर गाली गलौज करने लगे। जब उन्होंने लोगों को गाली देने से मना किया तो उन लोगो ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान जब उनके बड़े भाई संतोष चौधरी बचाने पहुंचे तो लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। हल्ला होने पर जब आसपास के लोगों की भीड़ जुटी तो बीच बचाव कर मामला शांत कराया। बाद में परिवार के अन्य लोगो ने दोनों भाई को उजियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया जहां से डॉक्टर ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग देर शाम दोनों को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। उधर, सदर अस्पताल प्रशासन ने मामले की जानकारी नगर पुलिस को दी है।

 

क्या कहती है पुलिस

 

नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला उजियारपुर थाना क्षेत्र का है। सदर अस्पताल में उपचार के बाद परिवार के लोग जख्मी को निजी अस्पताल ले गए हैं। उजियारपुर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है। इस मामले में अब उजियारपुर पुलिस कार्रवाई करेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!