Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;पोषण मेला व मतदाता जागरूकता का आयोजन

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर। बाल विकास परियोजना कार्यालय की देखरेख में गुरुवार को मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

 

वहीं विभिन्न गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली बनाकर मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। एवं सेविकाओं ने रंगोली बनाकर मतदान के महत्व को लोगों को बताया। साथ ही बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को पोषण मेला का आयोजन किया गया। मौके पर सीडीपीओ रश्मि शिखा मुख्य रूप से मौजूद थीं।

 

 

 

इस दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त मात्रा में पोषण एवं विशेष खान-पान, पौष्टिक एवं समुचित भोजन के प्रकार व मात्रा, प्रसव पूर्व व प्रसव बाद की सुरक्षा एवं जच्चा-बच्चा की देखभाल के प्रति जागरूक किया गया। वहीं कुपोषण को दूर करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाकर हरी सब्जी से लेकर विभिन्न पौष्टिक फल व आहार का नियमित रूप से सेवन करने के लिए महिलाओं को प्रेरित किया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!