Samastipur

दलसिंहसराय:उजियारपुर में आभूषण दुकान से 2 लाख नकद समेत 14 लाख के जेवर की चोरी

दलसिंहसराय।उजियारपुर.थाना क्षेत्र की रामचंदरपुर अंधैल पंचायत स्थित चंदौली चौक पर संचालित अर्जुन ज्वेलर्स नामक ज्वेलरी दुकान में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया। ज्वेलरी दुकान से दो लाख नकद समेत करीब 14 लाख रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी दुकानदार को उस वक्त हुई जब वह चंदौली चौक स्थित दुकान पर पहुंचा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उधर घटना की सूचना मिलते ही उजियारपुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार बेगूसराय जिला के मंसूरचक निवासी गोपाल कुमार सोनी का बताना है कि वह अन्य दिनों की भांति ही शनिवार देर शाम करीब ज्वेलर्स की दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जब वह दुकान पर आए और दुकान का शटर खोलकर जैसे ही दुकान के अंदर प्रवेश किए किया तो देखा कि सामान गायब है और अन्य सामान बिखरा हुआ है।

 

दुकान के पीछे की दीवार कटी हुई है तथा दुकान के अंदर रखा तिजोरी खुला हुआ था। उस तिजोरी के अंदर रखा करीब 250 ग्राम सोने के जेवरात व 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात, करीब दो लाख रुपए नकद गायब है। गायब सोने व चांदी के जेवरात की कीमत करीब 14 लाख रुपए बतायी जा रही है। इधर इस संबंध में थानाध्यक्ष उजियारपुर मुकेश कुमार ने बताया कि चंदौली चौक पर संचालित एक ज्वेलरी दुकान से चोरी की सूचना मिली है। घटना स्थल पर पदाधिकारी को भेजकर मामले की जांच करायी जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!