Dalsinghsarai

दलसिंहसराय;किशोरी ने जहर खा दी जान:मां ने डांट लगाई तो खाई कीटनाशक दवा

दलसिंहसराय।उजियारपुर थाने के जवाहरपुर वार्ड 12 मोहल्ला में शुक्रवार रात एक किशोरी ने खेत में डालने वाला कीटनाशक खा कर अपनी जान दे दी। किशोरी की पहचान गांव के अजीत साह की बेटी अनुपम कुमारी 16 साल के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर उजियारपुर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए देर रात सदर अस्पताल भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के संबंध में मृतक किशोरी के चचेरे भाई राजीव कुमार ने बताया कि अनुपम की इन दिनों मन: स्थिति ठीक नहीं थी। शुक्रवार रात उसने घर में रखा खेत में डालने वाला कीटनाशक खा लिया। घर के लोगों को बाद में जानकारी मिली। जिसके बाद लोग निजी अस्पताल ले गए। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देख सदर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

मां ने डांट लगाई तो खा लिया जहर

 

घटना को लेकर मिल रही सूचना के अनुसार शाम में अनुपम की मां ने उसे घरेलू कारणों के कारण डांट लगाई थी। जिससे अनुपम को काफी दुख हुआ। जिसके बाद उसने खेत में डालने वाला कीटनाशक खा ली। बाद में लोगों ने उसके मुंह से झाग निकलता देख अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका।उजियारपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी पर पुलिस पदाधिकारी को मौके पर भेजा गया था। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम कराया गया है। ताकि मौत के सही कारणों को पता चल सके। मौत का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जा रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!