Dalsinghsarai

दलसिंहसराय; बसढ़िया,ढेपुरा चेक पोस्ट से पुलिस ने 11 लाख 50 हजार नगद पकड़ा,जांच जारी

दलसिंहसराय।आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दलसिंहसराय डीएसपी विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर एन एच 28 पर सीमा बॉडर ढेपुरा रसीदपुर एंव बसढ़िया में सहित सभी चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग व छापेमारी की जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

साथ ही चेक पोस्ट पर शराब,नकदी, फ़रार अपराधी आदि के विरुद्ध अभियान चलाया.जाँच के दौरान पुलिस ने दो चेक पोस्ट से 11 लाख 50 हजार नगद ले जाते हुए पकड़ा है. इस संबंध में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया की सीमा बॉडर ढेपुरा रसीदपुर एंव बसढ़िया में एफ एस टी टीम बनाकर पुलिस आने जाने वाहनो की जाँच कर रही थी।

 

 

जिसमें पुलिस ने ढेपुरा रसीदपुर चेक पोस्ट से 9 लाख 50 हजार एंव बसढ़िया चेक पोस्ट से 2 लाख रुपया नगद पकड़ा है.पैसे की जांच की जा रही है की वह सही है या चुनाव में प्रयोग करने ले लिए ले जाया जा रहा था.इस दौरान मंसूरचक रोड, मालपुर रोड और बम्बईया हरलाल में चेक पोस्ट पर भी चेकिंग की गई. ताकि शांतिपूर्ण चुनाव कराया जा सके और अपराधियों असामाजिक तत्वों पर नजर रखा जाए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!