DalsinghsaraiPatna

दलसिंहसराय:CAA कानून लागू करने के खिलाफ कम्युनिस्ट पार्टी ने केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला दहन किया

दलसिंहसराय कम्युनिस्ट पार्टी की लोकल कमेटी दलसिंहसराय की ओर से प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा देश में सीएए कानून लागू करने के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए सरदारगंज चौक पर एक सभा किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जिसके अध्यक्षता कॉमरेड महेंद्र सिंह ने किया.

सभा को संबोधित करते हुए एडवा के राज्य के सचिव नीलम देवी ने कहा आज से चार साल पूर्व भी यह कानून लागू करने की बात भाजपा सरकार ने किया था. लेकिन इसका विरोध सभी ने पुरजोर से किया तो सरकार पीछे हटी.अभी राम मंदिर बनाने के बाद भी लोग अपने मुख्य मुद्दा मंहगाई बेरोजगारी,भरष्टाचार जैसे मुद्दों पर अरे हुए हैं. इसलिए भाजपा सरकार अब यह क़ानून लाकर हिंदू मुस्लिम के बीच दंगा करा कर फिर सत्ता में आना चाहती है.

 

 

.लेकिन इसके मनसुवा को सीपीआई(एम ) नहीं होने देगी.सभा को अंचल सचिव विधानचंद्र, महेंद्र सिंह, अरविंद राय, रामनारायण सिंह, अखलेश राय ,रामसेवक राय,रुवी देवी ,महेंद्र प्रसाद सिंह ने भी सम्बोधित किया. सभा के अंत में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया गया.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!