Samastipur

CSP संचालक से लूट..बदमाश को ही लगी गोली:फायरिंग में संचालक के सीने में लगा छर्रा

समस्तीपुर में बदमाशों ने CSP संचालक विकास कुमार झा पर फायरिंग कर ₹60 हजार रुपए से भरा बैग छीन लिया। इस दौरान विकास के सीने में छर्रा लग गया। वहीं फायरिंग के दौरान एक बदमाश दीपक कुमार के पंजरे में गोली लग गई। दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद PMCH रेफर कर दिया है। वहीं विकास का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। पूरा मामला कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर मोईन के छबरबन्ना के पास का है। इस मामले में SP विनय तिवारी ने बताया कि घटना में शामिल बदमाशों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

CSP संचालक विकास कुमार झा ने बताया कि शाम करीब 7:30 बजे वह CSP बंद करने के बाद बाइक से वापस घर वासुदेवपुरम लौट रहे थे। इसी दौरान मुक्तापुर मोईन के छबरबन्ना के पास पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान एक बदमाश ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर प्रहार किया और बैग छीनने लगा, जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। गोली उन्हें नहीं लगी, लेकिन छर्रा उनके सीने में लगी। वह भागने लगे। बाद में जानकारी मिली कि बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली एक दूसरे बदमाश को लग गई है। फायरिंग और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

 

 

फरार बदमाशों की भी होगी गिरफ्तारी

 

इस मामले में SP विनय तिवारी ने बताया कि CSP संचालक जब लौट रहे थे, तो उनके साथ लूटपाट की घटना हुई। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली ही दूसरे बदमाश को लगी है। मौके पर ASP संजय पांडे के नेतृत्व में पुलिस की टीम को भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार हुए बदमाशों की भी गिरफ्तार होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!