Patna

बिहार में सीटों पर मंथन शुरू,BJP ने बनाई 51 नामों की लिस्ट; मोदी-शाह को लेना है फैसला

पटना। Lok Sabha Election:लोकसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों के चयन हेतु मंगलवार शाम में भाजपा की प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई है। इसमें पार्टी की जीती 17 सीटों पर मंथन के साथ ही प्रति सीट तीन-तीन नाम पर चुनाव समिति में चर्चा हुई। अब प्रदेश से 51 नामों की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जानी है। अंतिम फैसला बीजेपी की टॉप लीडरशिप ही लेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई बिहार भाजपा चुनाव समिति की बैठक में हर सीट के लिए आए पांच से छह उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के बाद प्रति सीट पर तीन-तीन नाम का पैनल बना कर केंद्रीय चुनाव समिति को भेजने का निर्णय लिया गया। अहम यह है कि कई सीटिंग सीटों पर उम्मीदवारों के बदले जाने की प्रबल संभावना है।

 

बैठक में कौन-कौन रहा मौजूद?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, चुनाव के समिति के नव मनोनीत सचिव प्रेम रंजन पटेल, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

विधान परिषद चुनाव पर भी चर्चा

बैठक में राधामोहन सिंह के स्थान पर पूर्व विधायक प्रेमरंजन पटेल को प्रदेश चुनाव समिति के सचिव पद का दायित्व सौंपा गया। उधर, भाजपा नेताओं ने बताया कि विधान परिषद चुनाव को लेकर संभावित उम्मीदवारों की सूची पहले ही केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जा चुकी है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति जल्द ही उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेगी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!