Patna

सीएए लागू होने के बाद बिहार पुलिस अलर्ट, सीमांचल पर विशेष नजर;सभी जिला में अलर्ट जारी

पटना। CAA News केंद्र सरकार के द्वारा सोमवार को नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) नियमों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसको लेकर बिहार के सभी जिलों को अलर्ट किया गया है।पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के एसपी को एहतियातन सतर्कता बरतने का निर्देश दिया है। खासकर सीमांचल के जिलों में विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है। पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अराजक स्थिति से निपटने का निर्देश

किसी प्रकार की अराजक स्थिति होने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यालय से जारी निर्देश में सभी जिलों को संवेदनशील स्थानों को चिह्नित कर वहां चौकसी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।

 

इन इलाकों में पुलिस की गश्ती भी बढ़ाई जाएगी। थानास्तर पर पुलिसकर्मियों को इस बाबत निर्देशित करने को कहा गया है। इसके अलावा आवश्यकतानुसार प्रमुख जगहों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने को भी गया है।

 

जदयू ने सीएए का किया स्वागत

जदयू ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) का स्वागत किया है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि केंद्र सरकार ने मानवीयता के आधार पर भारतीय नागरिकता कानून को 2019 में संशोधित किया था। इसके तहत ऐसे व्यक्तियों का ख्याल रखा गया है जो वर्षों से प्रताड़ना के शिकार थे। इस निर्णय से विश्व समुदाय का भारत के प्रति सम्मान एवं विश्वास उत्पन्न हुआ है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!