Patna

चुनाव से पहले सम्राट चौधरी का बड़ा एलान,बिहार के सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में होगा मेडिकल कॉलेज

पटना। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि बिहार में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता है। सरकार इस क्षेत्र के सभी स्तर पर काम कर रही है। प्रदेश में अब तक 2.20 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। आने वाले दिनों में नौ करोड़ से अधिक लोगों को यह कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

चौधरी रविवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में ‘विकसित भारत संकल्प पत्र’ के लिए सुझाव आमंत्रित करने के उद्देश्य से चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि 2014 से 2019 तक लिए गए संकल्पों में से 99 प्रतिशत पूरे किए गए तो मोदी की गारंटी के तहत 2019 से 2024 के बीच 2019 में लिए गए संकल्पों में से 96 प्रतिशत संकल्प पूरे किए गए।

 

अब सभी 40 लोकसभा क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। अभी तक 16 -17 बनाने में हम सफल हुए हैं। बैठक को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ संयोजक डॉ. मृणाल झा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में चिकित्सा प्रकोष्ठ तन्मयता से जुटा है। इस मौके पर प्रसिद्ध चिकित्सक एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष डा. सीपी ठाकुर को प्रकोष्ठ के द्वारा सम्मानित किया गया।सम्मेलन में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया, मंत्री प्रेम कुमार, रेणु देवी, विभिन्न जिला के संयोजक के अलावा बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित थे।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!