Patna

बरौनी-दिल्ली के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन,यात्रियों को मिलेगी सहूलियत;एक अप्रैल को बरौनी से खुलेगी

पताना।छपरा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। त्योहार पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए यात्री जनता की सुविधा के लिए ट्रेन नम्बर 04062/04061 दिल्ली-बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी चलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ट्रेन दिल्ली से 31 मार्च, तथा बरौनी से 01 अप्रैल, 2024 को एक फेरा के लिये चलाई जा रही है। इस ट्रेन के संचालन से छपरा के यात्रियों को नई दिल्ली और बरौनी तक की यात्रा करने में विशेष सहूलियत मिलेगी। यह जानकारी जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने पत्र जारी करते हुए दी है।

 

04062 दिल्ली-बरौनी होली विशेष गाड़ी 31 मार्च,2024 को दिल्ली से 08.50 बजे प्रस्थान कर अलीगढ़ से 10.37 बजे, टुण्डला से 11.35 बजे, इटावा से 12.40 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 15.25 बजे, लखनऊ से 17.50 बजे, गोण्डा से 20.35 बजे, बस्ती से 21.55 बजे, गोरखपुर से 23.10 बजे, दूसरे दिन सीवान से 01.00 बजे, छपरा से 02.40 बजे तथा हाजीपुर से 04.15 बजे छूटकर बरौनी 06.30 बजे पहुंचेगी।

 

वापसी यात्रा में 04061 बरौनी-दिल्ली होली विशेष गाड़ी 01 अप्रैल,2024 को बरौनी से 08.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 09.35 बजे, छपरा से 11.50 बजे, सीवान से 12.32 बजे, गोरखपुर से 14.50 बजे, बस्ती से 15.52 बजे, गोण्डा से 17.55 बजे, लखनऊ से 20.30 बजे, कानपुर सेण्ट्रल से 22.25 बजे, दूसरे दिन इटावा से 00.05 बजे, टुण्डला से 01.22 बजे तथा अलीगढ़ से 02.42 बजे छूटकर दिल्ली 07.35 बजे पहुंचेगी ।

 

इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 18, साधारण द्वितीय श्रेणी के 2, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी का एक और एस.एल.आर. के 2 कोच सहित कुल 23 कोच लगेगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!