Samastipur

बाबा केवल स्थान तथा अमर सिंह स्थान राजकीय मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

बाबा केवल स्थान तथा अमर सिंह स्थान राजकीय मेले की तैयारी को लेकर डीएम ने की समीक्षात्मक बैठक

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर.डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा बिहार दिवस 2024 एवं बाबा केवल स्थान तथा अमर सिंह स्थान राजकीय मेले की तैयारी की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में शनिवार को की गयी। बिहार दिवस की तैयारियों के संबंध में डीएम ने निर्देश देते हुए कहा है कि सभी तरह के पोस्टर, बैनर, फ्लेक्स एवं आमंत्रण पत्र पर छपी सामग्री इस प्रकार होनी चाहिए कि इससे निर्वाचन के आदर्श आचार संहिता का उलंघन नही हो। बिहार दिवस आयोजन के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में स्वीप से संबंधित गतिविधियां प्रमुखता से रहेंगी।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान को इस दौरान चित्रकला एवं रंगोली में स्वीप से संबंधित विषयों को प्रमुखता से अंकित करने का निर्देश दिया है। बाबा केवल स्थान एवं बाबा अमर सिंह स्थान राजकीय मेले के तैयारियों के संबंध में डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को मंदिर एवं मूर्ति के रंग-रोगन करने का निर्देश दिया है। वहीं डीएम ने मेला क्षेत्र के दौरान आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मेला क्षेत्र का ट्रैफिक मैप बनाने का निर्देश मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार को सौंपा गया है। मोरवा एवं पटोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी को मेला कमेटी के साथ बैठक कर भीड़ नियंत्रण के लिए कार्य योजना बनाने का निर्देश दिया गया। मेला के दौरान नदी के दोनों तरफ नियंत्रण कक्ष बनाने का भी निर्देश दिया गया। ताकि लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो। बैठक के दौरान यह भी कहा गया कि इस बार बख्तियारपुर – ताजपुर रोड का प्रयोग बहुत सारे श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा।

 

इसका निरीक्षण करने का निर्देश पटोरी अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया है। वहीं समस्तीपुर अनुमंडल पदाधिकारी को मेला क्षेत्र में बलि कार्यक्रम एवं इसके स्थान को लेकर मेला समिति के सदस्यों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, उप-विकास आयुक्त संदीप शेखर प्रियदर्शी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशिकांत पासवान, विशेष कार्य पदाधिकारी महमूद आलम आदि थे।

 

नदी पार भी मेडिकल कैंप लगाने का निर्देश मेला क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के लगने वाले मेडिकल कैम्प के अतिरिक्त नदी पार भी मेडिकल कैम्प लगाने का भी निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया है। मोरवा अंचलाधिकारी एवं पटोरी अंचलाधिकारी को अपने-अपने क्षेत्रों में नाव एवं गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!