Patna

होली के बीच वार्षिक परीक्षा कराने पर शिक्षक व छात्रों में असमंजस,बिहार में फिर मचेगा बवाल

पटना। बिहार शिक्षा विभाग अपने फैसलों को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। आए दिन अजीबोगरीब आदेश जारी करने से विभाग की किरकिरी भी होती रहती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जो होली पर्व के बीच 25 मार्च को सूबे के प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में आयोजित होने वाली वार्षिक परीक्षा को लेकर है। इसे लेकर शिक्षक पीयूष कुमार झा ने पत्र लिखकर परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पत्र में पीयूष कुमार झा ने कहा है कि बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक के पत्रांक 7850 दिनांक 22-12-2023 के तहत राज्य के सरकारी विद्यालयों में कक्षा एक से चार तथा कक्षा छह एवं सात के आयोजित वार्षिक परीक्षा 21 मार्च से प्रारंभ हो रही है, जो 28 मार्च तक चलेगी। वार्षिक परीक्षा का संचालन 21, 23, 25 व 28 मार्च को निर्धारित है। इसी बीच 24 मार्च को होलिका दहन है।

 

 

आमतौर पर होलिका दहन के दूसरे दिन होली को त्योहार होता है परंतु इस बार उदया तिथि में 25 को पूर्णिमा होने से 26 को होली है परंतु सूबे के बहुत सारे क्षेत्रों में होलिका दहन के दूसरे दिन ही रंग व कीचड़ की होली होती है। ऐसे में विद्यालय आने में छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों विशेषकर महिला शिक्षिकाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ेगा।उत्क्रमित मवि फदरपुर के संस्कृत शिक्षक पीयूष कुमार झा ने शिक्षा विभाग के सचिव, निदेशक प्राथमिक शिक्षा, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक, बिहार राज्य मानवाधिकार आयोग तथा बाल संरक्षण आयोग पटना को पत्र भेजकर 25 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षा को होली के बाद या उसके पूर्व संचालित करवाने एवं 25 मार्च को विद्यालयों में अवकाश घोषित करने की मांग की है।इस संबंध में लखीसराय के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना संजय कुमार ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में इस बात को रखकर इस मामले का निदान निकालने की बात कही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!