New To India

बेवफा निकली…’ अंजलि और पाकिस्तान की सूफी का हुआ ब्रेकअप,क्यों आई दरार जानिए

नई दिल्ली। Anjali Chakra and Sufi Malik Breakup। पांच साल पहले पाकिस्तान की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सूफी मलिक ने भारत की अंजलि चक्रा से शादी रचाई। इस लेस्बियन जोड़ी की शादी की चर्चा दोनों देशों में खूब हुई थी। हालांकि, पांच साल के बाद दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया है। दरअसल, अंजलि ने सूफी पर बेवफाई का आरोप लगाते हुए ब्रेकअप कर ली है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अंजलि ने सूफी पर लगाए बेवफाई के आरोप

अंजलि ने इंस्टा पर एक पोस्ट लिखते हुए सूफी पर बेवफाई के आरोप लगाए। पिछले पांच सालों से मैं और सूफी एक साथ हैं। हमारी जोड़ी आप लोगों ने काफी प्यार दिया। हालांकि, उस प्यार के साथ अब हम दोनों जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। भले ये एक झटके की तरह है, लेकिन हमारा रास्ता अब अलग हो रहा है। सूफी की बेवफाई की वजह से हमारे रिलेशनशिप बदल रहे हैं।

 

 

हमारा रिश्ता किसी जादू से कम नहीं रहा: अंजलि

अंजलि ने आगे कहा,”हमारे रिश्ते टूट रहे हैं,लेकिन मैं नहीं चाहता कि सूफी को लेकर कोई निगेटिव बातें हों। आप इस कठिन निर्णय का सम्मान करें।  हमारा रिश्ता किसी जादू से कम नहीं रहा। मैं इस रिश्ते को इसी तरह याद रखना चाहूंगी।”

 

 

वेडिंग प्लानिंग का काम करती हैं अंजलि

बताते चलें कि अंजली न्यूयॉर्क  और सैन फ्रांसिस्को में वेडिंग प्लानिंग का काम करती हैं। दूसरी ओर सूफी लाइफस्टाइल और ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर हैं। अंजली ने जानकारी दी है कि उन्होंने ऑनलाइन वेडिंग रजिस्ट्री भी रद्द करवा दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!