Patna

एक अप्रैल से औसत दर मिलेंगे हवाई टिकट, 28 से 31 मार्च तक इतना है मुंबई-दिल्ली का किराया

पटना। होली के बाद दूसरे शहर जाने वाले यात्रियों की भीड़ हो जाएगी। इसका असर हवाई यात्रा पर भी पड़ रहा है। 27 मार्च के बाद के टिकट औसत से चार गुना अधिक कीमतों पर मिल रहे हैं। दिल्ली, बेंगलुरु और पुणे के टिकट तो आसमान छू रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

हालांकि, एक अप्रैल से टिकटों के दाम औसत दर पर आ जाएंगे। विमानन कंपनियों का कहना है कि होली के तीन-चार दिनों के बाद तक यात्रियों की भीड़ अधिक रहती है।टिकटों के लिए मारामारी होती है। इस कारण कीमतों में बढ़ोतरी हो जाती है। जानकारी के अनुसार, 28 से 31 मार्च तक मुंबई का किराया 16 से 40 हजार, हैदराबाद का 17 से 26 हजार, दिल्ली का आठ से 22 हजार और चेन्नई का 17 से 31 हजार तक पहुंच चुका है।

 

पटना में 27 को दोपहर बाद खुलेंगे पार्क

होली पर्व के दौरान राजधानी वाटिका सहित सभी पार्क बंद रहेंगे। सोमवार को दोपहर से पार्क बंद कर दिए जाएंगे। संजय गांधी जैविक उद्यान में सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण बंद रहेगा। राजधानीवाटिका सहित सभी पार्क 27 मार्च को दोपहर बाद खुलेंगे।

 

पार्क प्रमंडल के डीएफओ सुबोध कुमार ने बताया कि होली को लेकर सभी पार्क को बंद रखा जाएगा। संजय गांधी जैविक उद्यान के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को साप्ताहिक बंदी के कारण उद्यान को बंद रखा जाएगा।पिछले वर्ष होली के दिन उद्यान को बंद रखा गया था। इस संबंध में सोमवार को फैसला लिया जाएगा। हालांकि, दोपहर बाद उद्यान बंद हो जाता है। मंगलवार को उद्यान बंद करने का फैसला अब तक नहीं लिया गया है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!