Samastipur

समस्तीपुर; बाइपास पर हादसा:बाइक सवार किशोर पोल से टकराया,एक की मौत,सड़क जाम

समस्तीपुर-रोसड़ा बाइपास सड़क के मुफस्सिल थाने के मोक्षधाम के पास मंगलवार को एक बाइक सवार पोल से जा टकराया। इस घटना में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। मृतक युवक की पहचान नगर थाने के मगरदही ढाव मोहल्ला निवासी गणेशी राम का बेटा बाबलू कुमार (14) के रूप में की गई है। जबकि अन्य दोनों घायल भी ढाव मोहल्ला के रहने वाले बताए गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सभी घायलों को इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। उधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने शव के साथ खांटू श्याम मंदिर के पास सड़क को जाम कर दिया। इससे बाइपास सड़क पर जाम लग गया। बाद में नगर और मुफस्सिल पुलिस के हस्तेक्षप से सड़क जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद परिवार के लोगों के बीच कोहराम मच गया।

 

बताया गया है कि मुफस्सिल पुलिस मृतक बाबूल के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल ले जा रही थी। इसी दौरान मृतक का घर रास्ते में ही था। इस कारण परिवार के लोगों ने शव को रोक लिया और सड़क पर आगजनी कर जाम कर दिया। इससे बाइपास सड़क जाम लग गया। बाद में नगर और मुफस्सिल पुलिस ने जाम खत्म कराया। जाम से राहगीरों को परेशानी हुई।

 

मुफस्सिल थानाध्यक्ष पिंकी प्रसाद ने बताया कि बाइक सवार युवक सड़क किनोर पोल से टकरा गई। इससे एक की मौत हो गई। दो अन्य घायल हैं। लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर दिया था। लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम समाप्त करा दिया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!