Samastipur

समस्तीपुर सड़क हादसे में 4 साल के मासूम की मौत, दरवाजे पर खेल रहा था बच्चा, ट्रक ने कुचला

समस्तीपुर में घर के दरवाजे पर खेल रहे एक 4 साल के बच्चे को रविवार को ट्रक ने कुचल दिया। सोमवार को दरभंगा में इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई है। मृतक बच्चा गांव के मोहम्मद अख्तर का बेटा मोहम्मद अमजद बताया गया है। ‌वहीं घटना जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर फुलहरा गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के संबंध में बच्चे के चचेरे भाई ने बताया कि उनका भाई रविवार को घर के सामने खेल रहा था। खेलते हुए वह सड़क पर चला गया। इससे बहेरी से सिंघिया की ओर जा रही एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद जुटे लोगों ने उसे सिंघिया के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां से डॉक्टर ने उसे बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया था।

 

दरभंगा के एक निजी बड़े अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा था। लेकिन सोमवार दोपहर उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन बच्चा के शव को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल पहुंचे। उधर, मामले की जानकारी के बाद सिंधिया से पहुंची सिंघिया थाने की पुलिस ने पंचनामा बनाया इसके बाद पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी की गई।

 

थाने के पास ट्रक किया गया जब्त

 

इस घटना के बाद भाग रहे ट्रक को सिंघिया थाना के पास पकड़ लिया गया है। इस दौरान पुलिस ने चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना को लेकर सिंघिया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। उधर, इस घटना के बाद पारिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम की स्थिति बनी हुई है।

 

सिंधिया थाना अध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि दरवाजे पर खेलने के दौरान बच्चा सड़क पर आ गया था। इस कारण बहेरी से सिंघिया की ओर आ रही ट्रक की चपेट में आ गया।ट्रक को जब्त कर लिया गया है। इस मामले में मृतक के पिता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!