Patna

पत्नी बोली-रिश्तेदारों ने कहा जैसा पति कहे, वैसा करो;पति ने 2 साल से फिजिकल रिलेशन नहीं बनाया,FIR

पटना।मुजफ्फरपुर में शादी के बाद से ही फिजिकल रिलेशन नहीं बनाने का मामला थाने पहुंच गया। पत्नी ने पति पर FIR दर्ज कराई है। पत्नी ने अपनी एफआईआर में कहा है कि शादी के 2 दो साल हो गए, पति ने रिलेशन नहीं बनाए। महिला के मुताबिक, जब उसने पति के रिश्तेदारों से यह बात कही तो सभी ने धमका। कहा- पति जैसा कहता है, वैसा करे, नहीं तो अंजाम बुरा होगा। महिला थाने में पीड़िता ने पति समेत छह लोगों को नामजद किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वैशाली जिले के लालगंज की युवती की मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाचीग्राम के रहने युवक से 31 मई 2021 को शादी हुई थी। महिला ने अपने एफआईआर में कहा है कि शादी के बाद मैं अपने पति के साथ ससुराल आ गई। लेकिन, शादी के बाद से ही पति हमेशा फिजिकल रिलेशन बनाने से इनकार करने लगा। इसकी जानकारी ससुराल के अन्य लोगों को भी दी।पीड़ित महिला ने आवेदन में यह भी बताया है कि फिजिकल रिलेशन को लेकर जब भी पति से बात करने की कोशिश की तो मारपीट और गाली-गलौज करने लगते थे। ससुराल में कई बार जान से मारने की धमकी भी दी गई है।

 

महिला की रिश्तेदारों ने भी नहीं की मदद

 

महिला ने बताया कि पति के रिश्तेदारों से भी मदद मांगी, लेकिन सभी लोग मदद करने से इनकार कर दिया। उल्टा मुझ पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया। कहा जाने लगा कि पति जैसा कहते हैं, वैसा करो, नहीं तो अंजाम बुरा होगा।इसके बाद मैं काफी दिनों तक डरी और सहमी रही। घर में रोती रही। अपने दादा की तबीयत बिगड़ने का बहाना बनाकर घर से निकली और मायके चली आई। इसके बाद मुजफ्फरपुर महिला थाने पहुंचकर FIR दर्ज कराई है।

 

एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है

 

महिला थाने की SHO अदिति कुमारी ने बताया कि महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है। IPC की धारा 341, 323, 498A, 379, 504, 506 और 34 में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच के साथ साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!