Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन पर रुकी जननायक एक्सप्रेस तो महिला ने दिया बच्चे को जन्म,सदर अस्पताल भर्ती

समस्तीपुर। जननायक एक्सप्रेस से सफर कर रही एक महिला यात्री का प्रसव शुक्रवार सुबह समस्तीपुर जंक्शन पर हुआ। महिला व बच्ची दोनों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। महिला कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बटेसपुर गांव की है।बताया गया कि सुलोचना कुमारी पति जितेंद्र मंडल पुत्री सृष्टि, अंजलि व पुत्र सागर के साथ यात्रा कर रही थी। सभी अमृतसर से दरभंगा के लिए परिचालित होने वाली ट्रेन संख्या 15212 जननायक एक्सप्रेस में व्यास जंक्शन से सवार हुई।मुजफ्फरपुर जंक्शन से आगे ढ़ोली स्टेशन पर महिला ने प्रसव पीड़ा महसूस की। ट्रेन समस्तीपुर जंक्शन पहुंची तो महिला नीचे उतरी। आन ड्यूटी आरपीएफ को इसकी जानकारी मिली। उसने तुरंत सीआइटी कार्यालय को सूचित किया। इसके बाद रेलवे चिकित्सालय की मेडिकल टीम भी पहुंच गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जंक्शन पर घेराव बनाकर कराया प्रसव

समस्तीपुर जंक्शन पर शुक्रवार की सुबह 03:35 बजे ट्रेन पहुंची। आरपीएफ के प्रधान आरक्षी नवीन सिंह व आरक्षी रोहित कुमार ने तत्परता दिखाई। मेडिकल टीम भी पहुंच गई।डॉ. अभिषेक ने जांच शुरू की। इस क्रम में समस्तीपुर जंक्शन पर ही कपड़े का अपारदर्शी घेरा बनाकर सामान्य प्रसव कराया गया। यहां पर महिला ने बच्ची को जन्म दिया। चिकित्सक ने राजकीय रेल पुलिस के साथ महिला व नवजात को एंबुलेंस से सदर अस्पताल भेज दिया।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!